Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल :- में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च 2 महीने से खुदी पड़ी सड़क, धूल और गड्ढों से जनता परेशान जल्द निर्माण की मांग !

शहडोल में जर्जर सड़क को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च: 2 महीने से खुदी पड़ी सड़क, धूल और गड्ढों से जनता परेशान; जल्द निर्माण की मांग ! शहडोल| 9425111809 शहडोल शहर में सड़क की बदहाली और निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।नए बस स्टैंड से इंदिरा चौक तक की जर्जर सड़क को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोलते हुए पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क की स्थिति को लेकर प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैंड से इंदिरा चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि करीब 2 महीने पहले सड़क को निर्माण कार्य के लिए खोदा गया था, लेकिन इसके बाद इसे अधूरा छोड़ दिया गया। लंबे समय से सड़क की यही स्थिति बनी हुई है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास के दुकानदारों और स्थानीय रहवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण दुकानों में सामान खराब होने के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को इस मार्ग पर ज्यादा परेशानी हो रही है। इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से तेजी नहीं दिखाई जा रही है। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने, गड्ढों को भरने और आम लोगों को धूल एवं जर्जर मार्ग से राहत दिलाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण पूरा कर जनता को राहत नहीं दी गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग सड़क निर्माण को लेकर क्या कदम उठाते हैं।