Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल :- ब्यौहारी जिले की ब्यौहारी तहसील अंतर्गत आने वाले सलैहा गांव से एक दुखद एवं सनसनीखेज मामला सामने आया है

शहडोल:- जिले की ब्यौहारी तहसील अंतर्गत आने वाले सलैहा गांव से एक दुखद एवं सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चरखरी जलाशय में डूबने से एक शादीशुदा महिला की असमय मौत हो गई। सलैहा गांव की रहने वाली बिज्जू सिंह (पति शिवनारायण सिंह) शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे बिना किसी को बताए घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों की चिंता और खोजबीन: काफी देर तक जब महिला वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की। जलाशय में सुराग और 7 घंटे का रेस्क्यू खोजबीन करते हुए जब ग्रामीण और परिजन चरखरी जलाशय के पास पहुंचे, तो वहां कुछ संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की। लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत और कड़ी खोजबीन के बाद आखिरकार महिला का शव पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला सुबह-सुबह अपने घर से जलाशय तक अकेले किन परिस्थितियों में पहुंचीं क्या यह महज संतुलन बिगड़ने से हुआ एक हादसा है, आत्महत्या है, या फिर इसके पीछे कोई आपराधिक या संदिग्ध साजिश है? पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।