सिंगरौली:- में रंजिश के चलते सागौन के 20 से ज़्यादा हरे पेड़ काटे 4 घरों से अवैध लकड़ी जब्त आरोपी फरार!
पूरा मामला: सिंगरौली जिले के चितरंगी रेंज अंतर्गत आने वाले बगदरा कला जंगल में आपसी रंजिश के कारण बेखौफ होकर सागौन के हरे-भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ा चलाया गया। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की गई है।
@shahdolbulletin 9425111809
वन विभाग की छापेमारी और जब्ती:
20+ पेड़ कटे मिले: सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने बगदरा कला जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया, जहाँ 18 से 20 से अधिक सागौन के हरे पेड़ कटे हुए पाए गए।
4 घरों पर रेड: छापेमारी के दौरान टीम ने शक के आधार पर आसपास के 4 घरों की तलाशी ली, जहाँ से अवैध रूप से छिपाकर रखी गई सागौन की लकड़ी बरामद की गई।
आरोपी फरार, मामला दर्ज: कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने कटी हुई लकड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

