सतना:- जिले के सिंधी कैंप मीरानी कॉलोनी में इच्छापूर्ति गणपति को चढ़ाया गया चांदी का मुकुट और मूषक!
सतना:- जिले के सिंधी कैंप स्थित मीरानी कॉलोनी के 'राजा गणेश पंडाल' में गणेश उत्सव के दौरान अगाध श्रद्धा का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहाँ मनोकामना पूरी होने पर एक अज्ञात श्रद्धालु ने गणपति बप्पा को चांदी का सुंदर मुकुट और दो चांदी के चूहे (मूषक) गुप्त रूप से अर्पित किए हैं।
@shahdolbulletin 9425111809
14 सितंबर को गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद से ही इस पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि यहाँ विराजमान गणपति भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसी आस्था और विश्वास के चलते एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके चरणों में चांदी के मूषक और शीश पर सजाने के लिए चांदी का मुकुट भेंट किया।
माना जा रहा है कि भक्त ने यह अर्पण देर रात मंदिर के पट बंद होने के बाद या जब भीड़ काफी कम थी, तब किया। अगली सुबह जब उत्सव समिति के सदस्य और पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पंडाल पहुँचे, तो उन्होंने भगवान गणेश के श्रीचरणों में चमकते हुए चांदी के चूहे और मुकुट रखे देखे। इस दृश्य को देखकर समिति के सदस्य और अन्य उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।

