उमरिया:- में 'सेवा संकल्प अभियान' का शंखनाद: पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर को समर्पित 1 महीने का महाभियान !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर और सार्वजनिक सेवा में उनके सफल 25 वर्षों के कार्यकाल के अवसर पर उमरिया मध्य प्रदेश जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष सामाजिक अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने संचालित होगा।
@shahdolbulletin 9425111809
अभियान की मुख्य विशेषताएं और योजनाबद्ध कार्यक्रम !
आशीर्वाद का दीया (17 सितंबर, शाम 7 बजे):- अभियान के पहले दिन हर बूथ पर जन-सहभागिता के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर:- 17 सितंबर से व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण कैंप आयोजित किए जाएंगे।
छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं 17 सितंबर - 7 अक्टूबर:-
स्कूलों में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला (Drawing) और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान 25 सितंबर - 7 अक्टूबर:- आंगन मिलन सेवा के तहत जमीनी स्तर पर सेवा दे रहीं आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
सेवा सेतु अभियान:-
ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा। सेवा ज्योति कलश यात्रा 7 अक्टूबर:-
विकसित भारत के संकल्प के साथ विशेष कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सुशासन सेवा संवाद 17 अक्टूबर:-
अभियान का समापन सुशासन और जनसेवा पर आधारित परिचर्चा के साथ होगा।
स्थानीय नेतृत्व और प्रेस वार्ता:-
उमरिया जिले में अभियान की सफलता और रूपरेखा साझा करने के लिए बीजेपी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय सांसद, जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

