बांधवगढ़:- में बाघ का खौफनाक हमला !
उमरिया:- मध्य प्रदेश स्थित विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर जोन से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है !
@shahdolbulletin 9425111809
जंगल:- की सीमा के पास बाघ को देखने की कोशिश कर रहे स्थानीय ग्रामीण शंकर पटेल पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक झपट्टा मार दिया। इस भयानक हमले में शंकर पटेल की कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।घटना के तुरंत बाद घायल शंकर पटेल को इलाज के लिए मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पार्क प्रबंधन और वन विभाग की टीम हाई अलर्ट पर आ गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की गश्ती टीम मानपुर बफर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बाघ की मूवमेंट पर सघन निगरानी रख रही है।सावधानी ही सुरक्षा है !
जंगल की सीमाओं और बफर क्षेत्रों के पास अकेले या बिना सुरक्षा के न जाएं।
वन्यजीवों के करीब जाने या फोटो/वीडियो बनाने का जोखिम न उठाएं।
किसी भी जंगली जानवर की सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

