ओ मोदी जी फेम लीला फिर सड़क पर: गर्भवती को अस्पताल नहीं पहुंचा सकी एंबुलेंस 3 KM पहले रुकी!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
सीधी बुलेटिन! सीधी के खड्डी खुर्द गांव में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों की परेशानी एक बार फिर सामने आई है। सितंबर 2026 में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव से करीब 3 किलोमीटर पहले ही रुक गई। हालात इतने मुश्किल हो गए कि महिला को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और घर पर ही प्रसव कराना पड़ा। घटना के बाद गांव की सड़क का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।
सड़क की मांग को लेकर पहले भी ‘ओ मोदी जी’ फेम लीला आवाज उठा चुकी हैं। बताया जाता है कि सांसद ने सड़क बनने तक गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाने की बात कही थी। अब ग्रामीण उसी मुद्दे को फिर उठा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं है बल्कि आपातकाल में मरीजों और गर्भवती महिलाओं की जान पर भारी पड़ सकती है। एंबुलेंस का गांव तक नहीं पहुंच पाना इसी समस्या की गंभीर तस्वीर दिखाता है।
अब ग्रामीणों की मांग है कि खड्डी खुर्द की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए ताकि एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन गांव तक आसानी से पहुंच सकें।
बताया जा रहा है कि इस सड़क की मांग को यूपी-बिहार से भी समर्थन मिल रहा है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

