Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन थिएटर में मिला संक्रमण का खतरा: सतना जिला अस्पताल में ऑपरेशन रोके गए होगी दोबारा जांच!

ऑपरेशन थिएटर में मिला संक्रमण का खतरा: सतना जिला अस्पताल में ऑपरेशन रोके गए होगी दोबारा जांच!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सतना बुलेटिन! जिलाअस्पताल के मेजर ऑपरेशन थिएटर OT में बैक्टीरिया मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल यहां होने वाले ऑपरेशन रोक दिए हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद OT को डिसइंफेक्शन और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है।

जांच के दौरान OT के अलग-अलग हिस्सों और उपकरणों से सैंपल लिए गए थे। इनमें फर्श, दीवार, ऑपरेशन टेबल OT लाइट और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण शामिल हैं। सैंपलों की जांच में बैक्टीरिया पाए गए।

कई जगह मिले बैक्टीरिया!

जांच रिपोर्ट में OT के कई हिस्सों से लिए गए सैंपलों में बैक्टीरिया मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेजर OT में ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिए हैं।अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा न रहे, इसके लिए OT की पूरी तरह से डिसइंफेक्शन प्रक्रिया कराई जाएगी।

डिसइंफेक्शन के बाद होगी दोबारा जांच

OT की सफाई और डिसइंफेक्शन के बाद दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि OT को दोबारा ऑपरेशन के लिए सुरक्षित माना जा सकता है या नहीं।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन का फोकस OT को संक्रमण मुक्त करने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है।

 मरीजों की सुरक्षा प्राथमिकता

ऑपरेशन थिएटर में संक्रमण पाए जाने के बाद ऑपरेशन रोकने का फैसला मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। जब तक दोबारा जांच में स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक मेजर OT में ऑपरेशन नहीं किए जाएंगे।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837