Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मैहर:- जिले में नेशनल हाईवे 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए !

मैहर:- जिले में नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी श्रद्धालु उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन पूजन संपन्न कर अपने गृह राज्य बिहार लौट रहे थे। रविवार सुबह अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बारी मोड़ के पास तेज रफ्तार कार का एक टायर अचानक फट गया। टायर ब्लास्ट होने से चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन हाईवे पर स्थित पुल के डिवाइडर से जोर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और तुरंत स्थानीय अमरपाटन थाना पुलिस को सूचना दी।पुलिस टीम ने राहगीरों की मदद से कार में फँसे चारों श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और प्राथमिक इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।