Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मैहर:- जिले में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला !

मैहर:- जिले में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। जिले के नादन क्षेत्र स्थित जरियारी गांव में हाल ही में ₹55 लाख की लागत से बनी पुलिया क्षतिग्रस्त होकर टूट गई, जिससे पूरे क्षेत्र का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रविवार दोपहर जब मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का काफ़िला जरियारी मार्ग से गुजर रहा था, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें हाईवे पर ही घेर लिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और उपमुख्यमंत्री के वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग ₹55 लाख की लागत से तैयार की गई यह पुलिया गुणवत्ताहीन निर्माण की वजह से इतने कम समय में ही टूट गई। पुलिया ध्वस्त होने के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की जाए। जब तक मरम्मत का कार्य पूरा नहीं होता, तब तक यातायात सुचारू करने के लिए तत्काल एक वैकल्पिक रास्ता डायवर्सन तैयार किया जाए। घटिया निर्माण कराने वाले ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। गाड़ी रुकवाए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्रामीणों की बातें और समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग (डायवर्सन) बनवाने और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।