Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षक के घर लाखों की चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार 8 लाख का मशरूका बरामद!

  शिक्षक के घर लाखों की चोरी का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार 8 लाख का मशरूका बरामद!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

सतना: बुलेटिन! कोलगवां थाना पुलिस ने वैष्णो माता मंदिर के पास रहने वाले शिक्षक दंपति के सूने मकान में हुई लाखों रुपए की चोरी का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार: वैष्णो माता मंदिर क्षेत्र निवासी शिक्षक दंपति के घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी थी। घटना के बाद शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे #सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ₹2,65,500 नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 8 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है।
आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837