Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण अनुकूल परिवहन: रीवा में 6 इलेक्ट्रिक बसों समेत 26 नई बसों की शुरुआत!

पर्यावरण अनुकूल परिवहन: रीवा में 6 इलेक्ट्रिक बसों समेत 26 नई बसों की शुरुआत!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन! रीवा शहर और आसपास के अंचल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। रीवा संभाग को 26 नई आधुनिक बसों की सौगात मिली है जिनमें 6 नई इलेक्ट्रिक बसें E-Buses भी शामिल हैं।

भोपाल से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी!

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए इन ई-बसों और नई परिवहन सेवाओं का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाई। इसी कड़ी में रीवा को भी सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए यह नई सौगात दी गई है।

इन प्रमुख रूटों पर मिलेगी सीधी सुविधा!

नई बसों की शुरुआत से रीवा से पड़ोसी जिलों और प्रमुख शहरों के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • रीवा ↔️ सतना

  • रीवा ↔️ सीधी

  • रीवा ↔️ जबलपुर

इन प्रमुख रूटों पर नई और सर्वसुविधायुक्त बसों का नियमित संचालन किया जाएगा जिससे रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों विद्यार्थियों व्यापारियों और आम जनता को सुगम और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

इलेक्ट्रिक बसों की प्रमुख खासियतें!

  1. पर्यावरण-अनुकूल: धुआं और प्रदूषण से पूरी तरह मुक्त।

  2. आधुनिक और आरामदायक: वातानुकूलित AC शोर-मुक्त Noise-free और आधुनिक सीटिंग अरेंजमेंट।

  3. किफायती सफर: डीजल बसों की तुलना में पर्यावरण और ईंधन दोनों की बचत।

नेताओं और स्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस नई बस सेवा से रीवा संभाग में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और अंतर-जिला परिवहन व्यवस्था को एक नई गति मिलेगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837