सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार: साइबर सेल व बुढ़ार पुलिस की त्वरित कार्रवाई!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
शहडोल बुलेटिन! सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक सामग्री शेयर करने वालों के खिलाफ शहडोल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बुढ़ार थाना क्षेत्र के अंतर्गत फेसबुक पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
मामले का विवरण एवं पुलिस कार्रवाई!
सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से खुलासा:
शहडोल साइबर सेल और थाना बुढ़ार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की नियमित निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान फेसबुक पर एक अश्लील आपत्तिजनक वीडियो तेजी से प्रसारित होता पाया गया।
तकनीकी जांच और पहचान:
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल ने तुरंत तकनीकी पड़ताल शुरू की। आईपी एड्रेस आईडी डेटा और डिजिटल फॉरेंसिक ट्रैकिंग की मदद से वीडियो अपलोड करने तथा उसे बढ़ावा देने वाले संदिग्धों की पहचान की गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी:
पहचान पुख्ता होने के बाद बुढ़ार पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।
न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया:
पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी चारों आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

