Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

पति की हैवानियत: मैहर में पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला सिर पर आए 10 टांके पुलिस कर रही तलाश!

पति की हैवानियत: मैहर में पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला सिर पर आए 10 टांके पुलिस कर रही तलाश!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

मैहर बुलेटिन! मैहर  से एक सनसनीखेज पारिवारिक हिंसा का मामला सामने आया है। जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बठिया गांव में आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके सिर पर गहरा घाव आया है।

अस्पताल में भर्ती सिर में लगे 10 टांके!

घटना के तुरंत बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान महिला के सिर पर 10 टांके लगाए। महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार!

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की मुख्य वजह का पता नहीं चल सका है। नादन देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837