Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

40 साल पुरानी कॉलोनी में दुकानों पर कार्रवाई: हाउसिंग बोर्ड ने 6 मकानों की लीज रद्द की 24 को नोटिस विरोध में उतरे रहवासी!

 40 साल पुरानी कॉलोनी में दुकानों पर कार्रवाई: हाउसिंग बोर्ड ने 6 मकानों की लीज रद्द की 24 को नोटिस विरोध में उतरे रहवासी!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

सतना बुलेटिन! के भरहुत नगर में आवासीय मकानों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ हाउसिंग बोर्ड ने कार्रवाई तेज कर दी है। करीब 40 साल पुरानी इस कॉलोनी में घरों को दुकान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने को लेकर बोर्ड ने सख्ती शुरू की है। हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के तहत अब तक 6 मकानों की लीज निरस्त की जा चुकी है। इसके अलावा 24 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर आवासीय परिसर में चल रही दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई के बाद प्रभावित मकान मालिकों और स्थानीय रहवासियों में नाराजगी है। लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए अपनी आपत्तियां और समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी हैं। हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि आवासीय मकानों का इस्तेमाल निर्धारित नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। नोटिस दिए गए भवन मालिकों को अपना पक्ष रखने का मौका भी दिया जा रहा है।
अब इस कार्रवाई को लेकर हाउसिंग बोर्ड और रहवासियों के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। आगे की कार्रवाई नोटिस के जवाब और संबंधित रिकॉर्ड की जांच के आधार पर तय होगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837