Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

TRS कॉलेज में अतिथि विद्वानों को हटाने का मामला गरमाया: कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेजी प्राचार्य विभागाध्यक्ष पर अनियमितता के आरोप!

TRS कॉलेज में अतिथि विद्वानों को हटाने का मामला गरमाया: कलेक्टर ने जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेजी प्राचार्य विभागाध्यक्ष पर अनियमितता के आरोप!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन! के शासकीय ठाकुर रणमत सिंह TRS कॉलेज में जनभागीदारी के तहत कार्यरत अतिथि विद्वानों को सेवा से हटाने का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। मामले की शिकायतों और उपलब्ध तथ्यों की जांच के बाद रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेज दी है। कलेक्टर की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में मामले को लेकर विभागीय जांच की अनुशंसा की गई है। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्पिता अवस्थी समेत संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर अनियमितताओं के आरोपों की जांच की बात सामने आई है।

अतिथि विद्वानों को हटाने पर उठे सवाल!

जनभागीदारी अतिथि विद्वानों को सेवा से हटाए जाने के बाद मामला सामने आया था। इसके बाद प्रक्रिया और निर्णय को लेकर सवाल उठे और शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने मामले की जांच कराई।

अब उच्च शिक्षा विभाग के स्तर पर होगी कार्रवाई!

कलेक्टर द्वारा जांच रिपोर्ट उच्च शिक्षा विभाग को भेजे जाने के बाद अब विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों की भूमिका और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

फिलहाल मामले में अंतिम कार्रवाई उच्च शिक्षा विभाग की जांच और निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837