Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

बरगी बांध के फिर खुले 5 गेट: नर्मदा नदी में बढ़ेगा जलस्तर!

 बरगी बांध के फिर खुले 5 गेट: नर्मदा नदी में बढ़ेगा जलस्तर!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

 जबलपुर बुलेटिन!  जबलपुर: लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम 6 बजे बरगी बांध के 5 गेट एक बार फिर खोल दिए गए। सभी 5 गेटों को करीब 1-1 मीटर तक खोला गया है। बरगी बांध का जलस्तर 422.90 मीटर तक पहुंचने के बाद बांध प्रबंधन ने पानी की निकासी शुरू की है।

गेट खुलने के बाद बांध से छोड़ा जा रहा पानी आगे नर्मदा नदी में पहुंचेगा जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है। जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र से पानी की आवक बनी हुई है। बांध में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए गेट खोले गए हैं।
बरगी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों में पानी का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे रहने वाले लोगों और घाटों पर जाने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837