वंदेमातरम्: के 150 साल हुए पूरे: जैथारी में नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित वक्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रभावना का दिया संदेश!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
अनूपपुर बुलेटिन। जैथारी: प्रतापगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतुर नारायण रघुवंशी ने की। वहीं मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह ठाकुर रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बहादुर सिंह चढ़ार की भी उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता के रूप में दीपक सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को
राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रभावना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण विरासत है। इसके 150 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
‘
नमामिभारतम्’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को देश के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़ी जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और वक्ताओं ने विद्यार्थियों को देशहित में कार्य करने, अनुशासन बनाए रखने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837