Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सतना:- आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त चालक गिरफ्तार !

 सतना:- आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त चालक गिरफ्तार !

सतना:- जिले के बचवई मोड़ के पास आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक कार को रोककर भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है।


@shahdolbulletin 9425111809
मामले की पूरी जानकारी: गुरुवार सुबह आबकारी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर बचवई मोड़ पर घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।

संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से 63 बल्क लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से चालक दीपेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया और शराब समेत कार को कब्जे में ले लिया। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।