Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अब रीवा से सीधी सतना जबलपुर का सफर इलेक्ट्रिक बस से: डिप्टी सीएम ने 6 बसों को किया रवाना!

अब रीवा से सीधी सतना जबलपुर का सफर इलेक्ट्रिक बस से: डिप्टी सीएम ने 6 बसों को किया रवाना!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

रीवा बुलेटिन! मुख्यमंत्री सुगम परिवहन योजना के तहत रीवा में रविवार से 6 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी इलेक्ट्रिक बस में सफर कर नई सेवा का अनुभव लिया।

नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने से रीवा और आसपास के शहरों के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इन बसों के जरिए सीधी सतना और जबलपुर जाने वाले यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बस में सफर किया और अधिकारियों से संचालन व्यवस्था की जानकारी ली। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का उद्देश्य यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के साथ साथ परिवहन व्यवस्था को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाना है।
रीवा से सीधी सतना और जबलपुर के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837