Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन दिन की बारिश से बिहटा बेहाल: घरों में पानी अनाज भूसा खराब 2 मवेशियों की मौत!

 तीन दिन की बारिश से बिहटा बेहाल: घरों में पानी अनाज भूसा खराब 2 मवेशियों की मौत!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

उचेहरा बुलेटिन! जनपद के बिहटा गांव में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। दुर्गा मंदिर क्षेत्र और चौधरी टोला में भारी जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव इतना बढ़ गया कि कई परिवारों के घरों में पानी घुस गया। घरों में रखा अनाज भूसा और अन्य जरूरी सामान भी पानी में खराब हो गया। वहीं जलभराव के कारण दो मवेशियों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
गांव के कमल सिंह पुष्पेंद्र सिंह कल्पना सिंह रामसुजान सिंह सुमंत किशोर चौधरी और लीला बाई सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बनती है। जल निकासी को लेकर ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पानी की निकासी कराने प्रभावित परिवारों को राहत देने और भविष्य में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837