Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

बारिश का कहर: उमरिया में 75% दलहन और तिलहन की फसलें नष्ट!

बारिश का कहर: उमरिया में 75% दलहन और तिलहन की फसलें नष्ट! 


टीम डेस्क:

📞 9425111809

उमरिया बुलेटिन। उमरिया जिले में बीते कई दिनों से जारी लगातार बारिश और लगभग 25 दिनों से धूप न खिलने के कारण खरीफ की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। मौसम की इस मार से सबसे ज्यादा नुकसान दलहन और तिलहन फसलों को पहुंचा है जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

मुख्य बिंदु और फसल नुकसान का ब्योरा!

  • दलहन व तिलहन पर सबसे बड़ी मार: कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में तिल उड़द मूंग और अरहर की फसलें 70% से 75% तक खराब हो चुकी हैं।

  • धूप की कमी बनी वजह: पिछले 25 दिनों से पर्याप्त धूप न मिलने और खेतों में लगातार नमी पानी जमा रहने के कारण फसलों में सड़न और बीमारियां फैल रही हैं।

  • धान की फसल पर असर: बारिश का असर केवल दलहन-तिलहन तक सीमित नहीं है बल्कि मुख्य फसल धान पैडी पर भी 10% से 15% तक असर पड़ा है।

किसानों की आपबीती और संकट!

स्थानीय किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण तिल और उड़द के पौधे खेतों में ही सड़ने लगे हैं। अरहर और मूंग की बढ़वार रुक गई है। अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ और धूप नहीं निकली, तो बची-खुची फसलें भी पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी।

किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से जल्द से जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837