Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल:- में बड़ा हादस बहन को बचाने कुएं में कूदा भाई डूबने से दोनों मासूमों की दुखद मृत्यु !

शहडोल:- में बड़ा हादस बहन को बचाने कुएं में कूदा भाई डूबने से दोनों मासूमों की दुखद मृत्यु ! ग्राम भमरहा दो ब्यौहारी थाना क्षेत्र जिला शहडोल मध्य प्रदेश रविवार शाम करीब 6:00 बजे मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा-दो में रविवार शाम बाल्टी से पानी खींचते समय 13 वर्षीय शिवानी का पैर अचानक फिसल गया और वह सीधे गहरे कुएं में जा गिरी।   पास ही मौजूद 14 वर्षीय बड़े भाई अमित ने जब अपनी बहन को डूबते देखा, तो उसने बिना अपनी जान की परवाह किए बहन को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि कुएं में पानी का स्तर अत्यधिक गहरा होने के कारण दोनों भाई-बहन बाहर नहीं निकल सके और डूबने से दोनों की मृत्यु हो गई। घटना की भनक लगते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार अमित और शिवानी अपने माता-पिता उदयभान गोंड की इकलौती संतान थे। एक ही पल में दोनों बच्चों के चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।   घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।