Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कटनी:- में भीषण सड़क हादसा छुट्टी से लौट रहे जिला जेल के मुख्य प्रहरी राजभान दुबे की मृत्यु !

कटनी:- में भीषण सड़क हादसा छुट्टी से लौट रहे जिला जेल के मुख्य प्रहरी राजभान दुबे की मृत्यु ! सोमवार सुबह कटनी-जबलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कटनी जिला जेल में पदस्थ मुख्य प्रहरी (हेड वार्डन) राजभान दुबे की असमय मृत्यु हो गई। वह सिहोरा से अपनी ड्यूटी पर कटनी लौट रहे थे।   घटना निवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लखापतेरी और पंछी ढाबा के समीप नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, मुख्य प्रहरी राजभान दुबे अपनी बाइक से कटनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर हाईवे के डिवाइडर से जा टकराए, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।   हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए शासकीय जिला अस्पताल कटनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।   जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि राजभान दुबे अवकाश पर गए थे और सुबह लगभग सवा 10 बजे सिहोरा से वापस कटनी लौट रहे थे। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही जिला जेल महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।   घटना की सूचना मिलते ही निवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।