Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

डिंडौरी:- (मप्र) जमीन विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, बहन को मिला कब्जा तो टावर पर चढ़ा भाई !

डिंडौरी:- (मप्र) जमीन विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा, बहन को मिला कब्जा तो टावर पर चढ़ा भाई ! मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक जमीन विवाद को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शहपुरा तहसील के बिछिया गांव में जब पुलिस और राजस्व विभाग की टीम अदालत के आदेश का पालन कराते हुए सोनम राय को जमीन का कब्जा दिलाने पहुंची, तो उनका भाई इस फैसले के विरोध में आ गया। टावर पर चढ़ा युवक: बहन को जमीन का कब्जा दिए जाने से नाराज होकर युवक गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर की ऊंचाई पर जाकर लगभग दो घंटे तक नीचे कूदने की धमकी देता रहा, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नीचे मौजूद पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने युवक को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने और आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देने के मामले में पुलिस अब संबंधित युवक के खिलाफ कानूनी केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।