Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अनूपपुर:- में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई !

अनूपपुर:- में मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई ! अनूपपुर शहर की सड़कों पर बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर ऐसे चालकों पर कार्रवाई की है। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 13 बुलेट गाड़ियों से मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाकर उन्हें जब्त कर लिया। नियम उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल ₹13,000 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में दोबारा इस तरह से पटाखे फोड़ने वाले साइलेंसर का इस्तेमाल किया गया, तो चालकों के वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (DL) रद्द करने की सिफारिश की जाएगी। शहर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना, आम नागरिकों व पैदल यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाना और सड़कों पर यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।