Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

बाणसागर_बांध_अपडेट:- उफान पर सोन नदी, तटीय और निचले इलाकों के लिए प्रशासन का हाई अलर्ट!

 बाणसागर_बांध_अपडेट:- उफान पर सोन नदी, तटीय और निचले इलाकों के लिए प्रशासन का हाई अलर्ट!

Geeta Singh Parihar 7000875279

शहडोल/देवलोंद:बाणसागर जलाशय में पानी की भारी आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने एक बेहद ज़रूरी और संवेदनशील अलर्ट जारी किया है। यदि आप सोन नदी के किनारे या उसके आसपास के निचले क्षेत्रों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
नदी के करीब बिल्कुल न जाएं: सोन नदी के दोनों किनारों और आसपास के जलमग्न क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचें। निचले इलाकों के लोग रहें सतर्क: पानी का बहाव तेज़ी से बढ़ रहा है, इसलिए तटीय क्षेत्रों में रहने वाले सभी नागरिक पूरी तरह मुस्तैद और सावधान रहें।
निर्देशों का पालन करें: प्रशासन और जल संसाधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। आपकी सुरक्षा ही प्राथमिकता है।
(14 सितम्बर 2026, सुबह 8:00 बजे तक):
खोले_गए_बांध के गेट: बांध के चार रेडियल गेट (क्रमांक 8, 9, 10 एवं 11) को आधा-आधा मीटर खोल दिया गया है। इन गेटों के माध्यम से स्पिलवे से कुल 420 क्यूमेक्स पानी लगातार छोड़ा जा रहा है।

जलस्तर_की_स्थिति: वर्तमान जलस्तर 341.57 मीटर दर्ज किया गया है, जो बांध के पूर्ण जलभराव स्तर (FRL) 341.64 मीटर के बेहद करीब पहुंच चुका है।

भराव_प्रतिशत: जलाशय इस समय 98.15% तक भर चुका है, जिसमें 5329.60 MCM लाइव स्टोरेज मौजूद है। (बता दें कि पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 सितम्बर 2025 को जलस्तर 341.48 मीटर था)।

पानी_की_आवक_और_निकासी: बांध में सुबह 8 बजे 394.58 क्यूमेक्स पानी की आवक हो रही थी, जबकि अलग-अलग माध्यमों (पावर हाउस, स्पिलवे आदि) से कुल 752.05 क्यूमेक्स पानी बाहर छोड़ा जा रहा है।
बारिश_का_आंकड़ा: देवलोंद स्टेशन पर अब तक कुल 865.04 मिलीमीटर संचयी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

जनहित_में_जारी: इस जानकारी को अपने मित्रों, परिवार और विशेषकर नदी किनारे रहने वाले करीबियों के साथ तुरंत शेयर करें ताकि सभी सुरक्षित और सतर्क रह सकें।