हादसे के बाद मचा बवाल! दो पक्ष भिड़े थार-बोलेरो में तोड़फोड़; देर रात होटल के पास हंगामा!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
रीवा बुलेटिन! रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और थार व बोलेरो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई।
जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सड़क हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। विवाद के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे होटल के आसपास देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग हथियार लेकर मौके पर पहुंचे थे। हालांकि हथियारों से संबंधित पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विवाद बढ़ने के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ की गई। थार और बोलेरो को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने शुरू की जांच!
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और विवाद की पूरी वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस हादसे से लेकर बाद में हुए विवाद और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सड़क हादसा कैसे हुआ और उसके बाद विवाद किस वजह से इतना बढ़ गया।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

