Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

डिंडौरी :- में दहशत सरेआम धारदार हथियार लहराते हुए बाजार में घूमा अधेड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल !

डिंडौरी में दहशत: सरेआम धारदार हथियार लहराते हुए बाजार में घूमा अधेड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल !



@shahdolbulletin 9425111809 

डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देती हुई एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के समनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भानपुर गांव के साप्ताहिक बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति सरेआम हाथ में धारदार हथियार (बका) लेकर घूमने लगा. इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.
बाजार में पसरा सन्नाटा, व्यापारियों और ग्रामीणों में डर
चश्मदीदों के मुताबिक, भानपुर गांव के व्यस्त बाजार में अचानक यह व्यक्ति हाथ में चमचमाता हुआ धारदार बका लहराते हुए दाखिल हुआ. खुलेआम हथियार लहराते देख बाजार में खरीदारी करने आए ग्रामीणों और अपनी दुकानें लगाए व्यापारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। शख्स के आक्रामक तेवर को देखकर कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है.
बाजार में मौजूद कुछ राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने mobile कैमरों में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह वह व्यक्ति बिना किसी खौफ के खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में भी खलबली मच गई है.|
राहत की बात यह है कि सोशल मीडिया पर मामला सामने आते ही समनापुर थाना पुलिस ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी व्यक्ति की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।