Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

कटनी:- में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा: लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं, किया चक्काजाम !

कटनी:- में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा: लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं, किया चक्काजाम !


@shahdolbulletin 9425111809 

प्रदर्शन और चक्काजाम -अवैध शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने एकजुट होकर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में लाठी-डंडे लेकर उतरीं महिलाओं ने आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया और स्थानीय पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल - हाल ही में सागर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई दुखद मौतों के बाद प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय ने अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद, कटनी के ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक न लगने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

महिलाओं की मांग - इलाके में अवैध शराब के ठिकानों पर तुरंत छापामार कार्रवाई की जाए।
शराब तस्करों और अवैध विक्रेताओं को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। 
लापरवाही बरतने वाले स्थानीय पुलिसकर्मियों पर जवाबदेही तय की जाए।