Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अनूपपुर:- जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई !

अनूपपुर:- जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई ! जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 63 शिकायतें दर्ज की गईं। सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने सरकारी जमीनों रास्तों गोचर भूमि और सार्वजनिक परिसरों पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायतें दर्ज कराईं। ग्रामीणों और आवेदकों ने प्रशासन से मांग की कि इन अवैध कब्जों का तुरंत सीमांकन करवाकर बेदखली की कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में एक पीड़िता ने आवेदन देकर बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से सेवा दे रही थी, लेकिन उसे बिना किसी उचित कारण या पूर्व सूचना के काम से हटा दिया गया। सेवा में बहाल किए जाने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने प्राप्त सभी 63 आवेदनों को संबंधित विभागों राजस्व, पंचायत, पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया। संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर शिकायतों की जांच कर न्यायसंगत व वैधानिक निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए।