Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

डिंडौरी:- जिले से सामने आया है जहाँ एक पीड़ित व्यक्ति पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा है!

डिंडौरी:- जिले से सामने आया है जहाँ एक पीड़ित व्यक्ति पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचा है! मामला दर्ज होने (FIR) के 6 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी न होना। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) आशीष खरे से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों आरोपियों ने उसके मकान को अवैध तरीके से तोड़ दिया है। एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित को लगातार जान से मारने व गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं।शहपुरा पुलिस द्वारा लंबे समय से कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण पीड़ित को जिला मुख्यालय आकर एसपी के समक्ष आवेदन देना पड़ा। पीड़ित का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक उसका परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।