अक्टूबर तक डेडलाइन: प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार का सख्त निर्देश हर हाल में पूरा हो काम..!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
अनूपपुर बुलेटिन। पिछले 8 सालों से अटके जिला मुख्यालय के रेलवे ओवरब्रिज फ्लाइओवर के काम ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। बीते 2 महीनों से बंद पड़े इंदिरा तिराहा रेलवे फाटक मार्ग पर मिट्टी समतलीकरण और रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य भारी मशीनों व मजदूरों की मदद से तेज़ी से शुरू कर दिया गया है।
प्रमुख बिंदु और ताज़ा अपडेट
प्रभारी मंत्री का सख्त निर्देश- जिला प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए संबंधित विभाग और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अक्टूबर माह तक हर हाल में ओवरब्रिज का काम पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को आवाजाही में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति- इंदिरा तिराहा रेलवे फाटक पर बार-बार ट्रेन गुजरने के कारण घंटों लंबा जाम लग जाता था जिससे आम नागरिकों स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से शहर में यातायात सुगम होगा और समय की बचत होगी।
अंतिम चरण में कार्य- रिटेनिंग वॉल बनने के साथ ही सड़क निर्माण और फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में पहुँच चुका है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

