Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

घंटी बजाकर पुलिस को जगाने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता: अवैध कारोबार पर उठाए सवाल!

घंटी बजाकर पुलिस को जगाने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता: अवैध कारोबार पर उठाए सवाल! 


टीम डेस्क:

📞 9425111809

अनूपपुर बुलेटिन। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ रही अवैध गतिविधियों और अपराधों के विरोध में शनिवार दोपहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भालूमाड़ा थाने का घेराव कर घंटी बजाई और पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

थाने का घेराव कर जताया विरोध!

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घंटी बजाकर पुलिस का ध्यान क्षेत्र की समस्याओं की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

मवेशी तस्करी पर कार्रवाई की मांग!

प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में मवेशियों की कथित तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाने चाहिए। युवा कांग्रेस ने जुआ-सट्टा और अवैध शराब की बिक्री को लेकर भी पुलिस प्रशासन के सामने अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग!

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना था कि पुलिस को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर लोगों की नजर बनी हुई है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837