भिखारी बनकर आया और मूर्ति ले उड़ा: बुढ़ार की आदर्श कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी दहशत में लोग!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
शहडोल बुलेटिन! बुढ़ार थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक संदिग्ध व्यक्ति भिखारी का रूप बनाकर कई दिनों से इलाके में घूम रहा था और घरों की रेकी कर रहा था। मौका मिलते ही आरोपी ने एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाया और वहां से मूर्ति चोरी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले कॉलोनी में घूमकर घरों और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। इसके बाद रविवार को मौका पाकर वह डॉक्टर के घर की दीवार की रेलिंग फांदकर अंदर दाखिल हुआ। घर में प्रवेश करने के बाद आरोपी ने मूर्ति चोरी की और वापस उसी रास्ते से दीवार पार कर भाग निकला।
पूरी घटना घर के आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी को दीवार की रेलिंग फांदकर घर के अंदर जाते और बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। घटना सामने आने के बाद कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भिखारी के रूप में इलाके में घूमता रहा जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। इसी दौरान उसने घरों की गतिविधियों और आने-जाने के समय की जानकारी जुटाई और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इससे पहले इलाके में किसी अन्य घर की रेकी या चोरी तो नहीं की थी।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

