Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकारी गाड़ी नहीं मिली तो महिला डॉक्टर का हंगामा महिला गार्ड से हुई बहस; कलेक्टर ने बनाई जांच टीम!

 सरकारी गाड़ी नहीं मिली तो महिला डॉक्टर का हंगामा महिला गार्ड से हुई बहस; कलेक्टर ने बनाई जांच टीम!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन! जिला अस्पताल में ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए सरकारी वाहन नहीं मिलने को लेकर महिला एनेस्थीसिया डॉक्टर के हंगामे का मामला सामने आया है। जिसमें महिला डॉक्टर अस्पताल परिसर में एक महिला सुरक्षा गार्ड से बहस करती हुई नजर आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए महिला एनेस्थीसिया डॉक्टर को सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गईं और अस्पताल परिसर में कर्मचारियों से बातचीत के दौरान विवाद की स्थिति बन गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहडोल कलेक्टर ने जांच टीम गठित की है। जांच में घटना के दौरान क्या हुआ सरकारी वाहन उपलब्ध क्यों नहीं हुआ और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी जैसे बिंदुओं की पड़ताल की जाएगी।
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837