Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

नागौद से 3 बार विधायक रहे रामप्रताप सिंह का निधन: 80 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस!

 नागौद से 3 बार विधायक रहे रामप्रताप सिंह का निधन: 80 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

सतना बुलेटिन! के नागौद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे रामप्रताप सिंह का सोमवार शाम निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें 27 सितंबर को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। रामप्रताप सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर रिसर्च सेंटर ले जाया गया था। परिवार और समर्थकों के मुताबिक काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सतना और नागौद क्षेत्र में शोक की लहर है।
रामप्रताप सिंह ने नागौद विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्वकिया था। लंबे समय तक वे क्षेत्र की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। उनके निधन की खबर के बाद समर्थकों और परिचितों ने शोक व्यक्त किया।
रामप्रताप सिंह नर्मदा जल लाओ संघर्ष समिति की अगुआई से भी जुड़े रहे। बरगी परियोजना और सतना क्षेत्र में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग को लेकर उन्होंने आंदोलन और जनअभियान में भूमिका निभाई थी। 2023 में NDTV ने भी उन्हें नर्मदा जल लाओ संघर्ष समिति की अगुवाई करते हुए बरगी परियोजना को पूरा कराने की मांग करते हुए रिपोर्ट किया था।
रामप्रताप सिंह के निधन को क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में उनके समर्थकों द्वारा याद किया जा रहा है। "ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें"

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837