Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अवैध शराब बिक्री पर भड़का विरोध: कलेक्ट्रेट पहुंचा भगवती मानव संगठन कार्रवाई की मांग!

अवैध शराब बिक्री पर भड़का विरोध: कलेक्ट्रेट पहुंचा भगवती मानव संगठन कार्रवाई की मांग!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन! जिले में अवैध शराब की बिक्री को लेकर विरोध सामने आया है। बुधवार को भगवती मानव संगठन के सदस्य अपनी शिकायत लेकर शहडोल कलेक्ट्रेट पहुंचे। संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में अवैध शराब की बिक्री और इससे जुड़ी गतिविधियों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।

संगठन का कहना है कि जिले में अवैध रूप से शराब की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका आरोप है कि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध शराब कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है और इसका असर आम लोगों एवं परिवारों पर पड़ रहा है।

कलेक्टर से कार्रवाई की मांग!

संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में संबंधित क्षेत्रों में जांच कराने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग रखी। कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले सदस्यों ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से जांच कराने और शिकायतों का निराकरण करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले की जांच कर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगा।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837