Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध: जयस्तंभ चौक पर फूंका CEC का पुतला!

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध: जयस्तंभ चौक पर फूंका CEC का पुतला!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन! में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में बदलाव और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और मतदाता सूची में होने वाले बदलावों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची में किसी भी तरह के बदलाव की प्रक्रिया पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए। पार्टी देशभर में SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

वहीं निर्वाचन आयोग ने SIR से जुड़े फैसलों को तीनों निर्वाचन आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय बताया है। इसलिए मतदाता सूची और SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों तथा आयोग के पक्ष दोनों को अलग अलग समझना जरूरी है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837