Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

उमरिया:- जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है!

उमरिया:- जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है! हाल ही में सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों की दुखद घटना के बाद पूरे प्रदेश में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत उमरिया जिले के मानपुर और नौरोजाबाद आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। आबकारी टीम ने जिले के 8 संवेदनशील गांवों में चिन्हित 14 अवैध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने 3,100 किलोग्राम 31 क्विंटल महुआ लाहन जब्त किया, जिसे अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। आबकारी टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। मौके से 25 लीटर अवैध रूप से तैयार की गई कच्ची मदिरा जब्त की गई।आबकारी अधिकारियों का कहना है कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।