Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मैहर:- जिला भरौली गांव तमसा नदी पार करते समय दर्दनाक हादसा !

मैहर:- जिला भरौली गांव तमसा नदी पार करते समय दर्दनाक हादसा! बेटे को पीठ पर बांधकर निकली मां डूबी 8 साल के मासूम की मौत और महिला ICU में भर्ती मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भरौली गांव में मंगलवार सुबह एक अत्यंत दर्दनाक हादसा सामने आया। रोजाना की तरह एक महिला सुबह-सुबह अपने खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में तमसा (टमस) नदी पड़ती थी। नदी पार करते समय महिला ने अपने 8 साल के मासूम बेटे की सुरक्षा की खातिर उसे अपनी पीठ पर कपड़े से कसकर बांध लिया था। नदी पार करने के दौरान अचानक महिला का पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह अपने मासूम बेटे के साथ नदी के गहरे पानी में समा गई। पानी का बहाव तेज होने और मासूम के पीठ पर बंधे होने के कारण दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और डूबने लगे। हादसे को देखते ही आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने बिना देर किए तुरंत नदी में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक 8 वर्षीय मासूम की सांसें थम चुकी थीं और पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। महिला को अचेत और अत्यंत गंभीर हालत में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल/मेडिकल कॉलेज के ICU आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया है। महिला का इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अमदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।