Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सतना :- जिले पहुंची दुबई में रहने वाली एक महिला अपने लापता पति की तलाश में !

सतना:- जिले पहुंची दुबई में रहने वाली एक महिला अपने लापता पति की तलाश में ! महिला ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसने अपने से 22 साल छोटे युवक सुनील ठाकुर से शादी की थी। दोनों दुबई में एक साथ रह रहे थे। लेकिन 31 जुलाई को सुनील बिना किसी पूर्व सूचना या बातचीत के अचानक दुबई से भारत लौट आया। भारत आने के बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।पति का कोई सुराग न मिलने पर महिला सीधे दुबई से सतना पहुंची ताकि पुलिस की मदद ले सके।महिला के अनुसार, 31 जुलाई के बाद से ही पति का कोई पता नहीं चल रहा है। महिला ने कानूनी और पुलिस सहायता मांगते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं और प्रशासन से पति की सुरक्षित वापसी की मांग की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है।