Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

सीधी :- में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश !

सीधी:- में वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: पिपराही से 3 आरोपी गिरफ्तार भाजपा नेता का पौत्र भी जांच के दायरे में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ स्टेट टाइगर रिजर्व टास्क फोर्स (STF) और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। सीधी-मऊगंज जिले की सीमा पर स्थित ग्राम पिपराही से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में एक स्थानीय भाजपा नेता के पौत्र का नाम भी सामने आने के बाद जांच की आंच और तेज हो गई है। स्टेट टाइगर रिजर्व टास्क फोर्स (STF) और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पिपराही गांव में छापेमारी कर वन्यजीव तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीधी जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ सुरक्षा और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। इस तस्करी मामले में भाजपा नेता के पौत्र का नाम उजागर होने से हड़कंप मच गया है। STF इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि क्या राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल तस्करी के नेटवर्क को संरक्षण देने के लिए किया जा रहा था। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह गिरोह सीधी, मऊगंज और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था और संरक्षित वन्यजीवों या उनके अंगों की खरीद-बिक्री में शामिल था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मुख्य सरगना, खरीदारों और अंतरराष्ट्रीय/अंतरराज्यीय कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। STF की टीम क्षेत्र के अन्य संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है ताकि मामले से जुड़े सभी चेहरे बेनकाब हो सकें।