Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

अमरकंटक:- में प्रशासन का बड़ा एक्शन कलेक्टर की सख्ती के बाद चला बुलडोजर, दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त !

अमरकंटक:- में प्रशासन का बड़ा एक्शन कलेक्टर की सख्ती के बाद चला बुलडोजर, दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त ! मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल अमरकंटक में प्रशासन ने अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर की सख्त नाराजगी और दिशा-निर्देशों के बाद नगर परिषद अमरकंटक ने पूरे लाव-लश्कर और बुलडोजर (JCB) के साथ मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की मुहीम चलाई। अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम दीनदयाल चौराहा से लेकर शांति कुटीर तक व्यापक रूप से चलाई गई। सड़क किनारे और सरकारी जमीन पर किए गए दर्जनों अवैध अस्थायी व स्थायी निर्माणों, दुकानों के बाहर फैलाए गए टीन-शेड और अस्थाई कब्जों को JCB की मदद से हटाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को स्वयं से अवैध निर्माण/कब्जा हटाने के लिए अंतिम चेतावनी के साथ सीमित समय की मोहलत भी दी गई है। पवित्र नगरी अमरकंटक में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही थी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवाजाही में हो रही परेशानियों के संबंध में कलेक्टर के संज्ञान में बात आने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सार्वजनिक स्थलों या मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के कड़ी कानूनी कार्रवाई और आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा।