दो लोगों की मौत के बाद फिर भालू की दस्तक: गांवों में मुनादी कर वन विभाग ने तैनात की टीमें!
टीम डेस्क:
📞 9425111809
शहडोल बुलेटिन! जिले के केशवाही वन परिक्षेत्र में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गिरवा और बेलिया गांव के आसपास भालू के मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने दो विशेष टीमें तैनात की हैं। बीट गार्ड और सुरक्षा श्रमिकों की संयुक्त टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं और भालू की लोकेशन व मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए वन विभाग की ओर से गांवों में मुनादी भी कराई गई है। लोगों से जंगल और आसपास के सुनसान इलाकों में अकेले नहीं जाने तथा विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र में भालू के हमले से पहले दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।
वन विभाग की टीमें भालू की गतिविधियों और उसके संभावित रास्तों पर नजर रख रही हैं। ग्रामीणों को भालू दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने और तुरंत वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।
फिलहाल वन विभाग की दोनों टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। विभाग का उद्देश्य भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837

