Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

स्कूल के बरामदे का प्लास्टर गिरा 4 बच्चे घायल; बारिश का पानी कक्षा में भरा तो बाहर बैठकर पढ़ रहे थे छात्र!

स्कूल के बरामदे का प्लास्टर गिरा 4 बच्चे घायल; बारिश का पानी कक्षा में भरा तो बाहर बैठकर पढ़ रहे थे छात्र!

टीम डेस्क:

📞 9425111809

सतना बुलेटिन!  फुटौंधी गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार दोपहर अचानक बरामदे की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के समय बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। प्लास्टर की चपेट में आने से चार बच्चे घायल हो गए, जिनमें तीन छात्राएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण स्कूल की कक्षा में पानी भर गया था। इसके चलते बच्चों को कक्षा के अंदर बैठाने के बजाय बरामदे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान बरामदे का प्लास्टर अचानक टूटकर बच्चों के ऊपर जा गिरा। हादसे के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को संभाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार स्कूल भवन का निर्माण करीब 10 साल पहले हुआ था। बारिश के दौरान भवन की स्थिति को लेकर पहले भी परेशानी सामने आने की बात कही जा रही है। प्लास्टर गिरने की घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है। अब स्कूल भवन की स्थिति और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए भवन की स्थिति का निरीक्षण भी किया जा सकता है।

फिलहाल घायल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है और घटना के बाद स्कूल प्रबंधन एवं प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली जा रही है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837