Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

उमरिया:- के बचहा गांव में महीनों से जर्जर स्कूल मार्ग की रातों-रात हुई मरम्मत कलेक्टर दौरे की सुगबुगाहट से खुला प्रशासन !

उमरिया:- के बचहा गांव में महीनों से जर्जर स्कूल मार्ग की रातों-रात हुई मरम्मत कलेक्टर दौरे की सुगबुगाहट से खुला प्रशासन ! मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से प्रशासनिक लापरवाही और उस पर पर्दापोशी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मानपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बचहा गांव में महीनों से गड्ढों में तब्दील पड़ी सड़क को जिला कलेक्टर के प्रस्तावित दौरे की खबर मिलते ही रातों-रात मुरुम और गिट्टी डालकर भरवा दिया गया। बचहा गांव विकासखंड मानपुर (जिला उमरिया, मध्य प्रदेश) स्कूल जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से कीचड़ और गहरे गड्ढों से बदहाल था।कलेक्टर के दौरे की सूचना मिलते ही स्थानीय अमले ने आनन-फानन में रात के समय सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई। बारिश के मौसम में इस मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि छात्रों को रोजाना घुटने तक कीचड़ और पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता था। स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने की घटनाएं आए दिन हो रही थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद लंबे समय तक जिम्मेदार अधिकारियों ने सड़क सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जैसे ही ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग को खबर मिली कि जिला कलेक्टर बचहा गांव का दौरा करने वाले हैं, वैसे ही रातों-रात जेसीबी मशीनें लगाकर सड़क को समतल कराया गया। इस त्वरित मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि जिस समस्या के समाधान के लिए वे महीनों से तरस रहे थे उसे कलेक्टर के डर से कुछ घंटों में ठीक कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क का अस्थायी पैचवर्क करने के बजाय यहां जल्द से जल्द पक्की सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए।