Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल:- में 37 मवेशियों की तस्करी 40 लाख रुपये का सामान जब्त 2 चालक गिरफ्तार और 4 आरोपी फरार !

शहडोल:- में 37 मवेशियों की तस्करी 40 लाख रुपये का सामान जब्त 2 चालक गिरफ्तार और 4 आरोपी फरार! शहडोल जिले में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीधी थाना पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर मवेशियों से भरे दो वाहनों को पकड़ा है और दो चालकों को हिरासत में लिया है। शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरी का जंगल। गश्त और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो वाहनों को रोका।(एक मिनी ट्रक और एक पिकअप) मिनी ट्रक (अशोक लेलैंड का नंबर UP 71 T 9144) वाहनों की जांच करने पर क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे गए कुल 37 मवेशी बरामद किए गए। मिनी ट्रक से 32 मवेशी पिकअप वाहन से 5 मवेशी लिस ने दोनों वाहनों और बरामद मवेशियों सहित कुल ₹40 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर तस्करी में शामिल 4 अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।