Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल कॉलेज चौक बना हादसों का स्पॉट; हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से रास्ता संकरा मरीज भी परेशान!

मेडिकल कॉलेज चौक बना हादसों का स्पॉट; हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से रास्ता संकरा मरीज भी परेशान!


टीम डेस्क:

📞 9425111809

शहडोल बुलेटिन!  के सोहागपुर थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर मेडिकल कॉलेज चौक के पास सड़क किनारे खड़े भारी वाहन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। हाईवे किनारे ढाबे के सामने कई ट्रक घंटों तक खड़े रहते हैं जिससे सड़क का एक हिस्सा घिर जाता है और आने-जाने के लिए रास्ता काफी तंग हो जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मेडिकल कॉलेज चौक के आसपास कई बार भारी वाहन सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। ट्रकों के लंबे समय तक खड़े रहने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। खासकर जब दोनों तरफ से वाहन एक साथ गुजरते हैं तब दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

मेडिकल कॉलेज चौक के आसपास सड़क पर कुछ ऐसे मोड़ हैं जहां सामने से आने वाला वाहन अचानक दिखाई देता है। ऐसे स्थानों पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण दृश्यता और कम हो जाती है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों के लिए यह स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो सकती है।

मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीज भी परेशान!

मेडिकल कॉलेज चौक होने के कारण इस मार्ग से मरीजों को लेकर एंबुलेंस और अन्य वाहन भी गुजरते हैं। सड़क संकरी होने पर मरीजों को लेकर आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर यातायात सुचारु रखने के लिए सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर निगरानी जरूरी है।

कार्रवाई की मांग!

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और यातायात पुलिस से मांग की है कि हाईवे किनारे लंबे समय तक खड़े रहने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही मेडिकल कॉलेज चौक के आसपास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अंधे मोड़ों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।

फिलहाल सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की समस्या से वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837