Header Ads Widget


 

Ticker

6/recent/ticker-posts

रेस्क्यू हाथी पर 24 घंटे निगरानी दो हाथियों के साथ जंगल में रखा; खाने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान!

रेस्क्यू हाथी पर 24 घंटे निगरानी दो हाथियों के साथ जंगल में रखा; खाने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान! 


टीम डेस्क:

📞 9425111809

उमरिया बुलेटिन! बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मऊगंज से रेस्क्यू कर लाए गए हाथी की अब विशेष निगरानी की जा रही है। हाथी को कल्लवाह क्षेत्र के जंगल में रखा गया है जहां उसकी गतिविधियों खान-पान और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। हाथी की निगरानी के लिए 10 सदस्यीय टीम तैनात की गई है। टीम के सदस्य नियमित अंतराल पर हाथी की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उसके खाने-पीने व्यवहार और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी तरह की परेशानी सामने आने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

रेस्क्यू किए गए हाथी को फिलहाल दो अन्य हाथियों के साथ रखा गया है। जंगल में उसके व्यवहार और दूसरे हाथियों के साथ तालमेल को भी निगरानी टीम लगातार देख रही है। प्राकृतिक वातावरण में रहते हुए हाथी सामान्य तरीके से भोजन कर रहा है या नहीं, इस पर भी टीम की नजर है।

हर घंटे हो रही निगरानी!

हाथी की स्थिति को लेकर टीम द्वारा नियमित निगरानी की जा रही है। खासतौर पर उसके खाने स्वास्थ्य और गतिविधियों पर ध्यान दिया जा रहा है। रेस्क्यू के बाद हाथी को नए क्षेत्र में रखने के कारण उसकी स्थिति पर नजर रखना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वन विभाग की टीम हाथी के आसपास की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है, ताकि उसे किसी प्रकार की बांधवगढ़ में सुरक्षित वातावरण

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का जंगल वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक आवास है। रेस्क्यू किए गए हाथी को इसी प्राकृतिक वातावरण में अन्य हाथियों के साथ रखा गया है। टीम की लगातार निगरानी का उद्देश्य हाथी की स्थिति पर नजर रखना और जरूरत पड़ने पर समय रहते कार्रवाई करना है।

फिलहाल 10 सदस्यीय टीम हाथी की निगरानी में जुटी हुई है और उसके खान-पान एवं स्वास्थ्य को लेकर लगातार अपडेट लिया जा रहा है।

अगर आपके पास भी है कोई खोजी खबर तो व्हाट्सअप कीजिये 9425111809 9575511705 07652358837